देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

युद्ध दस्यु बना देता हैं (कविता) Editior's Choice

युद्ध दस्यु बना देता हैं
खुले विचारों को ध्वस्त
कर देता हैं
अपनी ख़ामोशी की ऐंठन में
महाभारत हो जाती हैं
भीष्म छलनी होते हैं
अर्जुन ख़ामोश होते हैं।

परमाणु के दौर में
दिमाग के एक भी अणु
शुक्राणु को जन्म
न दे सका जो समय के
इतिहास में शांति
स्थापित करें
जो मानव को सचमुच मानव ही
समझें
कोई तोपखाने का निशाना नहीं!


रचनाकार : विनय विश्वा
लेखन तिथि : 6 मार्च, 2022
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें