देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

रंगमयी झाँकी में रंग-पंचमी मनातें (कविता)

आओं मिलकर हम-सब खेलें रंगों से ये होली,
फाल्गुन के महिनें में ‌करें आओं हम ठिठोली।
भर भरकर‌ मुट्ठी गुलाल फेंक रही देखो टोली,
मौसम भी लगता मन मोहक जैसे हम जोली।।

देश के कोनों-कोनों में अलग अनूठी पहचान,
इस महिनें से झड़ लग जाती अनेंको त्यौहार।
लोकोत्सवों की होती फाल्गुन-चैत्र से बौछार,
झगड़े एवं नफ़रत को भूलों करो सबसे प्यार।।

इसी उत्सव को मनाने के थे पहले ढेरों तरीक़े,
लट्ठमार होली कही पर कौड़ेमार वाली होली।
पत्थर मार की होली कही भर पिचकारी मारी,
रंग भरें बर्तन में गिराते कीचड़ कही ये टोली।।

नशें में मस्त हो जातें कोई ‌चंग थपकी लगातें,
ढोल-मंजीरे ढोलक-ढपली फाग-राग सुनाते।
भांति-भांति के खेल गाँवों में आयोजित होते,
इस रंग मयी झाँकी में हम रंग-पंचमी मनातें।।

कवियों ने भी रंग उकेरे लिखी रचनाएँ प्यारी,
होली के हुड़दंग तो कोई विरह व्यथा उतारी।
पीली चुनर ओढ़ें है प्रकृति सरसों भी लहराई,
फाग के उड़ते धमाल होती ज़बरदस्त तैयारी।।


रचनाकार : गणपत लाल उदय
लेखन तिथि : 2 मार्च, 2022
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें