देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

परी लगे भैया को बहना (गीत)

इस दुनिया में है सबसे प्यारा,
भाई बहन का रिश्ता।
परी लगे भैया को बहना,
भैया लगे फ़रिश्ता। 2

इसमें न कोई ख़ुदग़र्ज़ी है,
गंगाजल सा पावन नाता।
इक दूजे पे हैं जान छिड़कते,
जब कोई ग़म है उन पर आता।

ढाल बने बहना की भैया,
ऐसा न कोई है रिश्ता। 2
परी लगे भैया को। 2

प्यार बाँधती बहना देखो,
राखी के दो धागों में।
लाखो सदा दुआएँ देती,
सुबह शाम दिन रातों में।

ख़्याल रखे बहना का भैया,
जैसे ख़ुदा का फ़रिश्ता। 2
परी लगे भैया को बहना,
भैया लगे फ़रिश्ता। 2

बचपन में हैं साथ खेलते,
झूठे मूठे झगड़े करते।
मगर एक को चोट लगे तो,
दूजे के हैं आँसू झरते।

भाई बहन का अमर प्यार तो,
कभी मिटाए न मिटता। 2
परी लगे भैया को। 2

छाया बन रखवाली करता,
प्यारा भैया बहनों की।
जैसे कोई करे हिफ़ाज़त,
बेशक़ीमती गहनों की।

फिर बहना की डोली भेजे,
जोड़ पिया से रिश्ता। 2
परी लगे भैया को। 2


लेखन तिथि : 3 जुलाई, 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें