देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

ख़्वाब (कविता)

अब ख़्वाबों की क्या कहें
ये अपने तो होते नहीं
पर नज़रों में सदा बने रहते हैं।
बेगानी और बेदर्द ज़माने में
सदा रंगीन सपने सँजोए रहते हैं।
पत्तों के खड़कने से भी
दिल की धड़कन बढ़ जाती है
और पास ना होते हुए भी
वह पास होने का अहसास करा जाते हैं।
कमबख़्त! कमबख़्त ये ख़्वाब!
ना जाने कितने सुनहरे सपने दिखाते हैं।
और हरेक सपनों के बाद पुराने
ज़ख़्म हरे कर जाते हैं।
पर ख़्वाबों की शिकायत करें भी तो तो कैसे?
क्योंकि यही तो है जो टूटने के बाद
फिर से जीना सिखाते हैं।
ये अपने तो होते नहीं
पर नज़रों में सदा बने रहते हैं।


लेखन तिथि : 8 अगस्त, 2023
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें