ऐ जग वालों! ये दर्द हमारा,
रो रोकर तुम्हें सुनाती हूँ।
गर्भस्थ शिशू कन्या निरीह,
संसार त्याग मैं जाती हूँ।
ऐ मानव! तू तो दानव है,
केवल अधिकार तुम्हारा क्या?
तूने क्यूँ मुझको मार दिया,
था मैंने तेरा बिगाड़ा क्या?
गर्भस्थ शिशू की हत्या कर,
तूने कितने अपराध किए।
मैं दुनिया को ना देख सकी,
पापी तूने क्यों घात किए।
मैं वापस प्रभु के पास गई,
उनके चरणों में शरण लिया।
फिर परमेश्वर से भेंट हुई,
मेरी पीड़ा का श्रवण किया।
मैं दुनिया में जा तक ना पाई,
ऐसा मुझ पर था वार किया।
बहु असह वेदना दर्द दिया,
आने से पहले मार दिया।
इंसाँ कहलाते सर्वश्रेष्ठ,
पर कैसा ढोंग रचाते हैं।
इतनी नफ़रत धोखा तो,
वो पशु भी नहीं रचाते हैं।
ये कैसी तेरी दुनिया है,
अब प्रभु से मुझको कहना है।
ना जनम मिले अब धरती पर,
उस जग में अब ना रहना है।
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें