देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

बसंत (कविता) Editior's Choice

(1)
कुसुमित लतिका ललित तरुन बसि क्यों छबि छावत?
हे रसालग्न! बैरि व्यर्थ क्यों सोग बढ़ावत?
हे कोकिल! तजि भूमि नाहिं क्यों अनत सिधारी?
कोमल कूक सुनाव बैठि अजहूँ तरु डारी॥

(2)
मथुरा, दिल्ली अरु कनौज के विस्तृत खँडहर;
करत प्रीति-ध्वनि; आज दिवसहू निज कंपित स्वर।
जहँ गोरी, महमूद केर पद चिह्न धूरि पर;
दिखरावत, भरि नैन नीर, इतिहास-विज्ञ नर॥

(3)
और विगत अभिलाष सकल, केवल इक कारन;
जन्म-भूमि अनुराग बाँधि राख्यो तोहि डारन।
तुव पूर्वज यहि ठोर बैठि रव मधुर सुनावत;
पूर्व-पुरुष सुनि जाहि हमारे अति सुख पावत॥

(4)
तिनकी हम संतान; पाछिली नात विचारी;
कोकिल, दुख-सहचरी बनी तू रही हमारी।
हे हे अरुण पलाश। छटा बन काहि दिखावत?
कोउ दृग नहिं अन्वेषमान अब तुव दिसि धावत।

(5)
करि सिर उच्च कदंब रह्यो तू व्यर्थ निहारी;
नहीं गोपिका कृष्ण कहीं तुव छाँह बिहारी।
रे रे निलज सरोज! अजहूँ निकसत लखि भानहिँ;
देश-दुर्दशा-जनित दुःख चित नेकु न आनहिं।

(6)
ये हो मधुकर वृंद! मोहि नहिँ कछु आवत कहि;
कौन मधुरता लोभ रह्यो बसि दीन देश यहि।
चपल-चमेली अंग स्वेत-अभरन क्यों धारो?
मुग्ध हीन की क्रिया भूलिगो वित्त हमारो॥

(7)
दीन कलिन सों हे समीर! बरबस क्यों छीनत;
मधुर महक, हित नाक हीन हम हतभागी नत।
एक एक चलि देहु नाहिँ क्यों यह भुव तजि के?
हम हतभागे लोग योग नहिँ तुव संगति के॥

(8)
विगत-दिवस-प्रतिबिंब हाय सम्मुख तुम लावत;
भारत-संतति केर विरह चौगुनो बढ़ावत।
अहो विधाता वाम दया इतनी चित लावहु;
देश काल ते ऋतु वसंत को नाम मिटावहु॥

(9)
नहिं यह सब दरकार हमें, चहिए केवल अब;
उदर भरन हित अन्न, और किन हरन होहि सब।
नहिँ कछु चिंता हमैं चीन्ह-गौरव रखिबे की;
नहीं कामना हमें ‘आपनो’ यह कहिबे की॥


            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें