यह ममता भरा देश हमारा,
सबको प्यारा यह देश मेरा,
विभिन्नता में एकता जिसका नाम है,
हमारा देश यह भारत महान है।
अपनी इस देश की रक्षा के लिए
कई यातनाओं को झेल,
दे गए अपने प्राणों की बलिदान,
शहीद हुए थे हमारे कितने वीर जवान।
यही तो है आज़ाद भारत का नाम,
मरेंगे-मिटेंगे यहीं पर हम
पर मिटने न देंगे कभी
इस स्वतंत्र हिंदुस्तान की मान।
तीन रंगों से है सुसज्जित जो
यही तो है हमारा आज़ाद हिंदुस्तान,
डरेंगे नहीं झुकेंगे नहीं,
लहराएँगे हमारे तिरंगा की आन।
यही तो है हमारा आज़ाद हिंदुस्तान,
सुरक्षा देते रहेंगे हम इसको
जब तक शरीर में हो जान,
यही तो है हमारा भारत
जो है हर नागरिकों की पहचान।
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें