हार का ना डर कोई
जीत का ना वादा है,
दुनिया ही अपनी है
अपना इरादा है।
हाथ वही काँपते हैं
डर की लहर पे,
जिनको यकीन घर
उनका बुरादा है।
साहसी है तन मेरा
चीर दे कफ़न को,
लाल हूँ मैदान का जो
धारे भेष सादा है।
उसकी ज़ुबान कहे
मुझको उजेड़ देगी?
ख़्वाब देख सरकार
सिखतड़ प्यादा है।।

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
