तुम्हें मुझसे पूछना था कि
पूछना जगह देना होता है
तुम्हें मुझसे पूछना था कि
इससे तुम्हें भी जगह मिलती
पर तुमने सोचा होगा
कि पूछकर कहीं जगह तो न खो दूँगा?
मुझे ही पूछने देते अगर तुम
तो पूछती मैं कि कुछ पूछना तो नहीं तुम्हें?
सब ओर से चिने अपने कवच में भी
इतने असुरक्षित क्यूँ हो तुम?
कि पूछने भर के अंदेशे से ढह जाते हो?

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
