जब हृदय से हृदय मिले
और प्रेम का दीप जले,
रिश्तों में माधुर्य घुले
और अपनों से स्नेह मिले
तो समझो, दिवाली है।
जब उम्मीदें फिर से मुस्काएँ
और सपनों में रंग समाएँ,
कहीं न कोई भूखा सोए
और हर घर ख़ुशियाँ सँजोए
तो समझो, दिवाली है।
जब अंतस में प्रकाश फूटे
और अज्ञान का तिमिर मिटे,
नफ़रत की दीवारें टूटें
और अमन की फुलझड़ियाँ छूटें
तो समझो, दिवाली है।
जब घर-आँगन आलोकित हो
और हर चेहरा प्रफुल्लित हो,
अंतर्मन में प्रेम खिले
और मानवता का दीप जले
तो समझो, दिवाली है।

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
