कल रात
दरिया किनारे
तुमने अपने मुलायम हाथ
मेरे कंधों पर रख दिए थे
चाँदनी की दूधिया सफ़ेदी
मुस्कुराई
दूब पर बिखर गई
तुमने कोई गीत गाया
सुंदर गीत,
सच, जिसकी कड़ियाँ मुझे अब याद नहीं!
पर,
चाँद
दूधिया चाँदनी
और, तुम्हारा आकंठ समाया स्नेह
अभी भी मेरी आँखों में तैर रहा है।

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
