तिलक विजय सज
गंग लट जट सट।
हर हर सब पर
बम बम बम बम॥
कंठ पर विषधर
विष पिय जमकर।
बम बम बम बम
हर हर बम बम॥
सरपट करतल
अपपठ फट कर।
उग्र भव शशिधर
दव नर बमबम॥
वृक्ष, अन, जल सब
रुद दुख हर वर।
समपति जलचर
विचलन भम भम॥
धनुष पिनक धर
त्रिफल सबल कर।
डमर समर रन
बज डम डमडम॥
तिनयन हिमधर
शंकर अभय दव।
अजगव भयकर
नभ थल मममम॥
सकल जगत मन
हरश करत जन।
मचल उठत मन
नच धम धमधम॥
भस्म असुर तब
नटखट नंद बल।
सुत कट गज बन
खलबल बमबम॥
मुंड सज दक्ष घर
भसम रगड़ तन।
गरज़ गगन भर
गिरि पथ बम बम॥
पहल करत तब
विनय करत सब।
समर मगन नच
करधन झम झम॥
सफल सबल पल
हरश नयन फल।
सकल करत जय
हर हर बम बम॥
श्रवण दिवस जब
जपत करत सब।
हरशित जनमन
बम बम बम बम॥
साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएरचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें