संतोष से बड़ा सुख नहीं (कविता)

संतोषी जन बहुत सुखी हैं,
स्वार्थ की दुनियाँदारी में।
झूम उठा जो एक ही गुल पर,
क्या करना उसको क्यारी में?

सीख लिया थोड़े में जिसने,
उसकी होती हार नहीं है।
साधे जो अपने ही हित की,
जग से उसको प्यार नहीं हैं।

लालच की आँधी में अब तक,
कितने ही जन भेंट चढ़े हैं।
अपनों से ही छूट गए सब,
स्वार्थ हित जो बहुत अड़े हैं।

माया के अंबार लगाकर,
धन मान बढ़ा कर बैठे हैं।
उनको फिर संतोष कहाँ है,
हित औरो का जो ऐंठे हैं।

हर सुख से संतोष बड़ा है,
मन को वश में करना सीखो।
मानवता के भाव जगा कर,
क़दम मिलाकर चलना सीखो।

संतोष डगर कठिन बहुत है,
पर सुख का आधार यही है।
मिलता है यह आत्म बल से,
यह कोई व्यापार नहीं है।


लेखन तिथि : 11 जुलाई, 2022
यह पृष्ठ 99 बार देखा गया है
×

अगली रचना

चाहता हूँ


पिछली रचना

जो जाता है उसे जाने दो
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें