समय का सच (कविता)

समय तो समय है,
समय को कहाँ कोई रोक पाता है।
समय, देखते ही देखते,
समय पर आगे बढ़ जाता है।।
दुनिया का हो कोई राजा या रंक,
या हो दुनिया का कोई साधु-संत।
समय के वश में सबको रहना है,
समय के चाल से सबको चलना है।।
समय वो चक्र है जो,
सूरज को समय पर उगाता है।
दिन भर लीला करवा कर,
शाम को अस्त भी करवाता है।।
समय सार्थक तब हो पाता है,
जब काम समय पर होता है।
जो समय को चुकता है,
उसका काम हाथ से निकल जाता है।।
जो समय का सदुपयोग करता है,
वही लक्ष्य भी प्राप्त करता है।
जो समय की महत्ता को समझता है,
वही दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनता है।।
समय तो सर्वशक्तिशाली है,
जीवन भी उसके अधीन रहता है।
सबको जन्म और मृत्यु के लिए भी,
समय पर पराश्रित होना पड़ता है।।
समय तो समय है,
यह एक शाश्र्वत सत्य है।
समय के अनुसार सबको,
हर हाल में चलना पड़ता है।।


लेखन तिथि : 4 अक्टूबर, 2021
यह पृष्ठ 316 बार देखा गया है
×

अगली रचना

बोलीयों का प्रभाव


पिछली रचना

उलझी ज़िन्दगी
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें