पतंग की उड़ान (कविता)

पतंग भरती जैसे उड़ान,
बढ़ेगा वैसे मेरा मान।
सफलता मेरे पंख होंगे,
खुला होगा मेरा आसमाँ।।

इरादे मेरे बुलंद होंगे,
लेता आज मैं ये सौगंध।
डगर भले हो मेरा दूभर,
क़दमों में ना होगा पाबंद।।

देख ऊँची पतंग उड़ान,
सपने भरते मेरे उफान।
मंज़िल नाप लूँगा पग में,
मन में उमड़ता ये तूफ़ान।।

उड़ूँगा जब नील नभ में,
सितारे होंगे दोस्त हमारे।
एक पल यहाँ दूजा वहाँ,
ऐसे होंगे दिवस हमारे।।

छुए सपने उड़ती पतंग,
मन में ऐसा मेरे उमंग।
सपने ख़ातिर उड़ने को,
फड़फड़ाते मेरे अंग अंग।।

रहे परिस्थिति जैसी भी,
रवि भांति चमकना मुझे।
ना रुकूँगा मैं कर्म रण से,
पतंग भांति उड़ना मुझे।।

गर तुम कुछ देना ही चाहो,
सहयोग के दो पल दे जाना।
अपने सकारात्मक शब्दों से,
मम पतंग ऊँची कर जाना।।


रचनाकार : अंकुर सिंह
लेखन तिथि : 23 जुलाई, 2021
यह पृष्ठ 263 बार देखा गया है
×

अगली रचना

निशा चुभाती ख़ंजर


पिछली रचना

मेरा परिचय
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें