जी-जान से हम ने मेहनत की और अव्वल-नंबर पास हुए
स्कूल से हम ने उल्फ़त की हम अव्वल-नंबर पास हुए
पिक्चर भी नहीं देखी हम ने हाकी भी नहीं खेली हम ने
ले ले के किताबें पढ़ते रहे और ख़ूब पढ़ाई की हम ने
उस्ताद की हम ने इज़्ज़त की हम अव्वल-नंबर पास हुए
जी-जान से हम ने मेहनत की हम अव्वल-नंबर पास हुए
दिन-रात जो खेला करते थे वो भाई हमारे फ़ेल हुए
दिन-रात जो घूमा करते थे वो भाई हमारे फ़ेल हुए
उस खेल से हम ने नफ़रत की हम अव्वल-नंबर पास हुए
जी-जान से हम ने मेहनत की हम अव्वल-नंबर पास हुए
अब प्यार से अम्मी कहती हैं इक सूट तुम्हें बनवा देंगे
अब प्यार से पापा कहते हैं दिल्ली से खिलौना ला देंगे
माँ-बाप की हम ने ख़िदमत की हम अव्वल-नंबर पास हुए
जी-जान से हम ने मेहनत की हम अव्वल-नंबर पास हुए
हर साल रहेंगे हम अव्वल और आगे बढ़ते जाएँगे
इस देश के नन्हे मुन्ने हैं हम अपने हुनर दिखलाएँगे
क्या बात हमारी हिम्मत की हम अव्वल-नंबर पास हुए
जी-जान से हम ने मेहनत की हम अव्वल-नंबर पास हुए
paas-hue-hasrat-jaipuri-nazm
पास हुए
हसरत जयपुरी

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
