मानसिकता (लघुकथा)

पद्मा इन दिनों बहुत परेशान थी। पढ़ाई के साथ साथ साहित्य में अपना अलग मुक़ाम बनाने का सपना रंग ला रहा था। स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक उसकी रचनाएँ प्रकाशित हो रही थीं। जिसके फलस्वरूप उसे विभिन्न आयोजनों के आमंत्रण भी मिलने लगे।
परंतु उसके पापा इसके ख़िलाफ़ थे।
वे कहते कि शादी के बाद जो करना हो करना। अभी तो मुझे बख़्शों। कुछ ऊँच-नीच हो जाएगी तो...।

पद्मा की माँ बेटी की भावनाओं और उसकी प्रतिभा को समझती थी, परंतु पति का विरोध करने की हिम्मत न थी।
अंततः पद्मा की शादी हो गई। उसने अपने पति से अपनी इच्छा ज़ाहिर की। उन्होंने उसे पूरा सहयोग का आश्वासन भी दिया। क्योंकि उनका छोटा भाई भी जिले के मंचों का उभरता नाम था। कई बार माँ पिता के साथ वो भी उसके साथ आयोजन में उपस्थिति हुए। भाई का बढ़ता सम्मान उन्हें भी गौरवान्वित करता था। उसके कारण भी बहुत से लोग उनको अलग ही सम्मान की दृष्टि से देखते थे।
उन्होंने पद्मा को भाई के बारे में बताया तो वो बहुत ख़ुश हुई।

रात में उसके देवर को जब जानकारी मिली तो उछल पड़ा "वाह भाभी! अब देखना कैसे आपके नाम का झंडा बुलंद होता है। नाम तो मैं भी सुनता रहा, पर ये पता नहीं था कि आप हमारे परिवार का हिस्सा बनोगी।
सच मैं बहुत ख़ुश हूँ, अब मुझे भी घर में ही एक गुरू का सानिध्य मिलेगा।"

पद्मा सोच रही थी कि सबकी अपनी अपनी मानसिकता है। किसी की विवशतावश तो किसी के विचारों और भावनाओंवश।
परंतु इसी मानसिकता के परिणाम स्वरुप कोई बहुत कुछ खो भी देता तो कोई बहुत कुछ पा भी जाता है।


लेखन तिथि : 4 दिसम्बर, 2021
यह पृष्ठ 130 बार देखा गया है
×

अगली रचना

ख़ामोशी


पीछे रचना नहीं है
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें