मन से उत्पन्न हुए
कई विकार
मन से बनी कितनी ही बातें,
मन ही
देता है अभिव्यक्ति
जिसने दी कल्पना की सौग़ातें
मन के लड्डू खाते ही
कर्त्तव्यविहीन रह जाते है।
मन के कारण
राजा रंक हुआ करता है,
मन के कारण
रंक राजा बन जाता है।
मन ही तो है
जो दिखलाता है
दुनिया भर के खेल,
मन ही तो कराता है
सुख से दुख से मेल।
मन की शक्ति बढ़ जाने से
सारे रास्ते हो जाते है अवरुद्ध,
इसलिए मन को
रखो हमेशा शुद्ध।
सचमुच में चंचल है
इस के आज्ञाकारी न बनना,
संत समाज के कथनों
का अनुकरण करना।
मन ही दिलाता है
समाज मे सम्मान और
मन ही कराता है अपमान।
जिसने मन की बात मानी
तो होगा बर्बाद,
काल नही तो आज।
चलायमान मन है
मन की बात न मानियो
कह गए वृद्ध समाज।
झूठ ही लेना
झूठ चवेना
मन से सारी बाते करते
मन ही आदमी को
धूल चटवावे
और हीन भावना करवाते।
आत्मा की आवाज़ को
सुनने का सदैव
करना प्रयाश,
सच मानिए
समाज मे सब होंगे
आपके ख़ास।

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
