हे! मात! नत मस्तक नमन नित, वन्दना कात्यायनी।
अवसाद सारे नष्ट कर हे, मात! मोक्ष प्रदायनी।
हे! सौम्य रूपा चन्द्र वदनी, रक्त पट माँ धरिणी।
हे! शक्तिशाली नंदिनी माँ, सिंह प्रिय नित वाहिनी।
माथे मुकुट है स्वर्ण का शुभ, पुष्प कर में धारिणी।
हे! मात! नत मस्तक नमन नित, वन्दना कात्यायनी।
हे! दुष्ट वंशे नाशिनी माँ, दैत्य दानव घातिनी।
कर दूर मेरे कष्ट माता, पावनी सुखदायिनी।
निज दास के भी दूर करदे, शोक भय माँ नाशिनी।
हे! मात! नत मस्तक नमन नित,वन्दना कात्यायनी।
हे! विश्व की संचलिनी माँ, भगवती मनमोहिनी।
माँ! कर कृपा सुख हो हमें वर, दान दो वरदायिनी।
अपराध सब करदे क्षमा करुणामयी माँ कामनी।
हे! मात! नत मस्तक नमन नित, वन्दना कात्यायनी।

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
