किसी पुस्तक के किसी पन्ने पर,
दिखाई दिया,
एक कतरन नुमा काग़ज़।
लिखा था कल क्या क्या,
सामान लाना है,
घर चलाने को।
शायद जेब इसकी इजाज़त नहीं दे पाई।
वह कतरन पन्नों में दबी रह गई।
बरसों बाद,
आज पुस्तक पर,
धूल देख साफ़ करते हुए,
वह कतरन,
वर्तमान की तरह अतीत से आई।
सारे शब्द धूमिल से हो गए थे।
पढ़ने योग्य थे।
जैसी स्थिति अब है,
वैसी ही तब थी।
बस इतना ही अच्छा है,
अधिक बिगड़ी नहीं।

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
