कहो जो है दिल में बात, उनके पयाम से पहले,
मत सोचो मोहब्बत में कुछ भी अंजाम से पहले।
दिल की बात दिल में न रह जाए हसरत बनकर,
जी ले तू भी ज़िंदगी होने फ़ना तमाम से पहले।
सोचता हूँ चुपचाप से पा लूँगा तुम्हें पर अफ़सोस,
इश्क़ हासिल न हुआ कभी चर्चा-ए-आम से पहले।
पीने को पीले पूरा मयकदा तेरे नीश-ए-'इश्क़ में,
रूमानियत नहीं गर ना हो साक़ी हर जाम से पहले।
मुद्दत से तलाशता 'सुराज', हो बशर कोई दिल्लगी को,
हंगामा हर बार हुआ, आने को ज़ुबाँ पर नाम से पहले।

अगली रचना
अंगारों को यूँ जिनके सीने में धड़कते देखा हैपिछली रचना
साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
