कहाँ गए भरत समान भाई (कविता)

आज कहाँ गऐ ऐसे भरत समान भाई,
यह भाई की भाई जो होते थे परछाईं।
आदर्शों की‌ मिशाल थे ऐसे वो रघुराई,
महिमा जिनकी तुलसी दास ने सुनाई।।

ठुकरा दिया था इन्होंने राज सिंहासन,
ऐसे वो राम लखन भरत शत्रुघ्न भाई।
यह प्राण भले जाएँ पर वचन न जाई,
रघुकुल की रीत सदा ऐसी चली आई।।

वचनों के ख़ातिर वो चलें गए वनवास,
शोर्य पराक्रम एवं भरमार था विश्वास।
अंज़ाम क्या होगा जिसका नहीं सोचा,
रचा ऐसा उन्होंने मर्यादा का इतिहास।।

ऐसी पुण्य धरा है अपने भारतवर्ष की,
अनंत वीरों ने दिया यहाँ बलिदान भी।
अवतरित हुए थे यहाँ स्वयं वे विधाता,
गुण-गान करते है हम सभी आज भी।।

अयोध्या नगर वासी थे सभी वफ़ादार,
निभाएँ जहाँ पर प्रभु श्रीराम किरदार।
सुख-दुःख गम सहना-रहना सिखाया,
सभी की सुनते एवं बनते थे मददगार।।


रचनाकार : गणपत लाल उदय
लेखन तिथि : 3 सितम्बर, 2021
यह पृष्ठ 247 बार देखा गया है
×

अगली रचना

मकर संक्रांति है सुख व समृद्धि पर्व


पिछली रचना

पंडित बिरजू महाराज
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें