झण्डा (कविता)

भारत प्यारा देश हमारा, रखता जग में शान।
तीन रंग झंडा लहराए, करता महत्व बखान।।

प्रधानमन्त्री झण्डा फहराए, लाल किले प्राचीर।
राष्ट्रीय ध्वज शान तिरंगा, भारत का गुणगान।।

तीन रंग पहला केसरिया, वीरों की है याद।
देश पर न्यौछावर हो ग‌ए, साहस की पहचान।।

श्वेत‌ रंग दीपक शांति का, पुनीत एक निशान।
पवित्र सच्चाई का द्योतक है, रखे अमन की आन।।

हरा रंग हरियाली फैले, सम्पन्नता का प्रतीक।
भारत का गौरव बढ़ जाए, एकता का सम्मान।

तिरंगा देश की ताकत है, अखंडता की ज्योति।
एकता में बँधी अनेकता, सर्व धर्म रखे मान।।

भारत वासी सभी बँधे है, झण्डे में एकसूत्र।
हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई, बारें अपनी जान।।


लेखन तिथि : 14 जुलाई, 2021
यह पृष्ठ 111 बार देखा गया है
×

अगली रचना

अहिंसा के पुजारी


पीछे रचना नहीं है
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें