जीवन की ख़ुशहाली (गीत)

मिल क़तरा-क़तरा बूँद बनी
उसको भी गिरना होता है।
बादल तक का छोड़ के आँचल
पत्थर पर झरना होता है।
बैठ न जाना ख़ामोश कहीं
तुम सागर के हमराही हो।
ढाल से ढलना सीख पथिक
फिर तेरी भी मनचाही हो।
आसान नहीं है सफ़र तेरा
साहस की दुनियादारी में।
सब तुझसे ही पुष्पित बहारें
महक अलग है क्यारी में।
लड़ना है तुझे आठ पहर से
ख़ुद धीरज मत खो जाना तूँ।
साँसों की सरगम बोल रही
ख़ुद जीवित एक तराना तूँ।
स्वयं की हो पहचान अगर
फिर उसकी जीत निराली है।
मेहनत के उठते क़दमों में
जन जीवन की ख़ुशहाली है।।


लेखन तिथि : 2026
यह पृष्ठ 49 बार देखा गया है
×

अगली रचना

हनुमत अमृतवाणी


पीछे रचना नहीं है
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें