हिंदू नव वर्ष और नवरात्रि (कविता)

हिंदू नव वर्ष यानी संवत्सर आता है
संग में नवरात्रि पर्व भी साथ लाता है।
हम अपने वास्तविक नव वर्ष का
भरपूर स्वागत करते हैं,
आदिशक्ति के पूजा पाठ से
नवरात्रि का पर्व भी मनाते हैं।
सदियों से चली आ रही
हमारी सनातन परंपरा का
हिंदू नव वर्ष हमें उत्साहित करता है,
माँ की पूजा आराधना से हम सबको
इच्छित सौभाग्य मिलता है।
धरा पर हरीतिमा जाती
माँ के जयकारों की गूँज
चहुँदिश गुंजायमान होती।
सुख समृद्धि और नव उत्साह लिए
नव संकल्प दिलाता नव वर्ष
शक्ति पूजा से जीवन में
नवशक्ति का होता समावेश।
नव वर्ष मंगलकारी हो
आदिशक्ति की कृपा अपार हो,
युगों-युगों तक हम मनाते रहें
हिंदू नव वर्ष, नवसंवत्सर
जगकल्याणी मैय्या की
कृपा बरसती रहे जन मन पर।


लेखन तिथि : 10 अप्रैल, 2022
यह पृष्ठ 560 बार देखा गया है
×

अगली रचना

रामनवमी


पिछली रचना

मेरे राम
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें