हौसला (गीत)

ना रहता सदा अँधेरा,
नित होता नया सवेरा,
नित होती है प्रभात, और नित बदल रहे हालात।
कर हौसले के साथ, अपनी ज़िंदगी की शुरुआत।।

क्या कहेंगें लोग,
सबसे बड़ा है यही रोग,
मत सुन लोगों की तु बात, करिए मेहनत दिन और रात।
कर हौसले के साथ, अपनी ज़िंदगी की शुरुआत।।

मत हार से घबराना,
तु मेहनत करते जाना,
रंग लाए तेरी खुभात, होगी ख़ुशियों की बरसात।
कर हौसले के साथ, अपनी ज़िंदगी की शुरुआत।।

ये समुन्द्र सिंह का कहना,
तु आगे बढ़ते रहना,
लगे मंज़िल तेरे हाथ, होगी सफलता से मुलाक़ात।
कर हौसले के साथ, अपनी ज़िंदगी की शुरुआत।।


लेखन तिथि : 14 जनवरी, 2021
यह पृष्ठ 212 बार देखा गया है
×
आगे रचना नहीं है


पिछली रचना

हम हिन्द के वीर जवान
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें