गुरु पूर्णिमा त्यौहार (कविता)

सनातन धर्म में इसे एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता,
जो आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को आता।
इस दिन गुरुदेव महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था,
जिनको वेदों और पुराणों का रचियता कहा जाता।।

यें अलौकिक-शक्ति से सम्पन्न और थें त्रिकालदर्शी,
माँ का नाम सत्यवती पिता का नाम पाराशर ऋषि।
जिनके थें चार शिष्य पैल जैमिन वैशम्पायन सुमंतु,
१८ महापुराणों व ब्रह्मसूत्र का प्रणयन किएँ महर्षि।।

वह थे महान-कवि लेखक रचियता तत्वदर्शी ज्ञानी,
लिखा है उन्होंने महान-ग्रंथ महाभारत की कहानी।
उन्होंने शाश्वत वेद को चार भागों में संगठित किया,
इनसे जुड़ी कई सारी बातें जो है बहुत वर्षों पुरानी।।

यें गुरुपूर्णिमा त्यौंहार महर्षि वेदव्यास को समर्पित,
इसदिन भगवन विष्णु की पूजा होती व रखतें व्रत।
सत्यनारायण कथा व चन्द्र पूजन का भी है विधान,
दानपुण्य ज्योतिषि उपाय करके लेतें है चरणामृत।।

इस रोज़ विशेषकर गुरुजनों की पूजा भी की जाती,
चंद्र-दोष मिटाने हेतु भोलेनाथ की आराधना होती।
पवित्र नदी में स्नान ध्यान से होती पुण्यफल प्राप्ति,
ग़रीब ब्राह्मणों को दान देतें अन्न धन वस्त्र व मोती।।


रचनाकार : गणपत लाल उदय
लेखन तिथि : 10 जुलाई, 2022
यह पृष्ठ 202 बार देखा गया है
×

अगली रचना

पधारें आँगन राजा इन्द्रराज


पिछली रचना

अभिनन्दन है मेघराजा
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें