बचपन गाँव में
जवानी शहर में
एक बैल की तरह
फिर बुढ़ापे ने कहा चल गाँव में,
गाँव से पूछा–
"तू पहले ही जैसा है
कुछ भी नहीं बदला"
गाँव ने कहा–
"जिसके बच्चे
जवानी में गाँव भूल जाते हैं
ऐसे नालायक़ बच्चों से
विकास कैसे होगा?"

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
