अपना सुधार सर्वोत्तम सेवा (गीत)

अपना सुधार सर्वोत्तम सेवा, सुखमय घर संसार है।
स्वयं बदलना मानवता पर, बहुत बड़ा उपकार है॥

समझें मन के भावों को हम, सही मार्ग अपनालें।
अपनी सेवा और सुधार से, सुख सौभाग्य जगालें॥
सबसे बड़ी वीरता तो निज दोषों का प्रतिकार है।
स्वयं बदलना मानवता पर, बहुत बड़ा उपकार है॥

अंतस में सौन्दर्य भरा है, उसपर ध्यान लगालें।
कषाय कल्मषों को धोएँ हम, पावन ह्रदय बनालें॥
निर्मल मन ही परमेश्वर का, सर्वोत्तम आगार है।
स्वयं बदलना मानवता पर, बहुत बड़ा उपकार है॥

औरों के गुण देखें, अपने दोषों का उपचार करें।
कुविचार भगाएँ मन से, उर में प्रखर विचार भरें॥
अपना दर्शन करना ही तो, ईश्वर का मनुहार है।
स्वयं बदलना मानवता पर, बहुत बड़ा उपकार है॥


रचनाकार : उमेश यादव
लेखन तिथि : 2022
यह पृष्ठ 94 बार देखा गया है
×

अगली रचना

नशे की मार


पिछली रचना

ध्वज हर घर में फहराता है
कुछ संबंधित रचनाएँ


इनकी रचनाएँ पढ़िए

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।

            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें