वह आई
ससुराल से
सौ-सौ ज़ख़्म सीने में दबाए
अनगिनत शिकवा-शिकायतें लिए
पीहर में उसने
बीमार बाप देखे
मुरझाई माँ देखी
बेरोजगार भाई देखा
दरवाज़े पर साहूकार की धमकियाँ सुनीं...
आज वह जा रही है वापस
अपनी ससुराल
अपने चेहरे पर
जबरन मुस्कान बिखेरे

साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएप्रबंधन 1I.T. एवं Ond TechSol द्वारा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें
