तीन रंग से बना तिरंगा,
आज इसे फहराएँगे।
'जन गण मन अधिनायक'
सारे बच्चे मिलकर गाएँगे॥
भारत की है शान तिरंगा,
हम सबकी है जान तिरंगा।
भारत की पहचान तिरंगा,
हम सबका अभिमान तिरंगा॥
अपने इस प्यारे झंडे को,
हम सब शीश झुकाएँगे।
'जन गण मन अधिनायक'
सारे बच्चे मिलकर गाएँगे॥
देश हमारा भारत प्यारा,
सारे जग से है ये न्यारा।
यहाँ प्रेम की बहती धारा,
मिलकर रहता भारत सारा॥
आज हम सभी मिलकर,
आज़ादी का जश्न मनाएँगे।
'जन गण मन अधिनायक'
सारे बच्चे मिलकर गाएँगे॥
साहित्य और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा दिया गया छोटा-सा सहयोग भी बड़े बदलाव ला सकता है।
सहयोग कीजिएरचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें