पुनेश समदर्शी | Punesh Samdarshi

पुनेश समदर्शी

पुनेश बाबू

25 जुलाई 1987

2011

कला परास्नातक (हिन्दी)
शिक्षा परास्नातक
यूजीसी नेट

प्रवक्ता - कल्याणी गर्ल्स डिग्री कालेज, मारहरा, उत्तर प्रदेश

रामस्वरूप

कलादेवी

मीना देवी
मधु
गुंजन

केशव देव
प्रेमपाल सिंह
सम्राट गौतम 'गुड्डू'

लक्ष्मी समदर्शी

सिध्दार्थ समदर्शी 'पक्ष'
विधान समदर्शी 'प्रियम्'

डॉ. भीमराव अंबेडकर

बारे में


पुनेश समदर्शी जी का जन्म उत्तर प्रदेश के एटा ज़िले में स्थित गाँव मोहन सती में 25 जुलाई, 1987 ई. को हुआ था। उनकी रुचि बचपन से ही साहित्य की तरफ़ रही, हिंदी उनका प्रिय विषय रहा है, सन् 2004 ई. में कस्बा मारहरा स्थित रानी अवन्ती बाई इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु अलीगढ़ आ गए, जहाँ डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय से हिन्दी साहित्य और संस्कृत विषय के साथ बी.ए. किया, उसके बाद ज्ञान महाविद्यालय, अलीगढ़ से ही बी.एड. की डिग्री प्राप्त की और अपने गृह जनपद एटा वापस आ गए, जहाँ उन्होंने जनपद एटा में ही स्थित जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय से एम. ए.(हिन्दी) की डिग्री प्राप्त की और फिर जनपद एटा में ही स्थित एस.के.पी.जी. कॉलेज से एम. एड. की डिग्री प्राप्त की, अब तक 100 से अधिक कविताएँ, 150 मुक्तक और सात कहानियाँ लिख चुके पुनेश समदर्शी जी की रचनाएँ भारत के अनेक राज्यों से प्रकाशित पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर छपती रहती हैं, इतना ही नहीं भारत के अनेक राज्यों की साहित्यिक संस्थाओं से उन्हें लगभग 100 से अधिक सम्मान-पत्र भी प्राप्त हो चुके हैं, वर्तमान में कस्बा मारहरा स्थित कल्याणी गर्ल्स डिग्री कालेज में बतौर हिन्दी प्रवक्ता सेवा दे रहे हैं और अध्यापन कार्य को करते हुए हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में निरन्तर लेखन कार्य करते हुए सेवा कर रहे हैं।

मानद उपाधियाँ: विद्यावाचस्पति, विद्यासागर, डी॰लिट्॰
काव्य-संग्रह: मेरी सुनो तो बोलूँ
संपादन: भारतीय संविधान निर्माता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर
साझा काव्य-संग्रह: हौसला, माँ की ममता, काव्य-किरण, ढाई अक्षर प्रेम के, मधुशाला, समतावादी हस्ताक्षर
प्रमुख रचनाएँ: रुक ना जाना तू कहीं हारके, हिन्दी मेरी पहचान, किरदार, मिसाइल मैन कलाम, नारी शक्ति, कैसे दर्द बखान करूँ, माँ, पिता, पत्नी, बेटी, जीवन संगिनी, दोस्ती, डेंगू और मैं, हाँ मैं मज़दूर हूँ, भाड़ में जाए कोरोना, अपनों का साथ, मानवता, आया जन्मदिन बाबा भीम का।

प्रमुख सम्मान:
• स्वर्णिम अवध साहित्य शिक्षक सम्मान-2026 (आर्या पब्लिकेशन, लखनऊ (उ.प्र.)
• हिन्दी काव्य रत्न मानद् उपाधि सम्मान-2024 (शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय सम्मान फाउंडेशन, लुम्बिनी (नेपाल)
• भारत भाग्य विधाता स्मारिका सम्मान-2024( आर्या पब्लिकेशन, लखनऊ (उ.प्र.)
• डॉ॰ अम्बेडकर काव्य गौरव सम्मान-2023 (समतावादी कलमकार साहित्य शोध फाउंडेशन, भारत)
• विश्व हिन्दी गौरव सम्मान-2023 (भावना कला एवं साहित्य फाउंडेशन, जयपुर (राजस्थान)
• मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान-2023 (भावना कला एवं साहित्य फाउंडेशन, जयपुर (राजस्थान)
• सिंबल आफ नालेज डॉ॰ बी॰आर॰ आम्बेडकर नेशनल आगरा रत्न अवॉर्ड-2023 (गोपाल किरण समाज सेवी संस्था,ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
• अखंड भारत सम्मान-2022 (श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन, राजस्थान)
• अभ्युदय लेखक सम्मान-2022 (आधृत पब्लिकेशन हाउस, भोपाल (मध्य प्रदेश)
• विश्वशांति मानव सेवा सम्मान-2022 (बृजलोक साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था, आगरा)
• हिन्दी साहित्य कलम रत्न सम्मान-2021 (अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मंच, दिल्ली)
• हिन्दी साहित्य दिनकर सम्मान-2021 (राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य अंचल मंच, अररिया (बिहार)
• साहित्य रचना सम्मान-2021 (साहित्य रचना संस्था, गुजरात)
• माँ की ममता साहित्य सृजन सम्मान-2020 (इंकलाब साहित्यिक-सामाजिक संस्था, मुम्बई (महाराष्ट्र)
• मेरी चौपाल गौरव सम्मान-2020 (मेरी चौपाल साहित्यिक परिवार, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
• प्रेमचंद साहित्य भूषण सम्मान-2020 (राष्ट्रीय नवचेतना काव्य रंगोली साहित्य मंच, गोरखपुर (उ.प्र.)


एटा के और रचनाकार

कविता (18)



            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें