देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

विजयदशमी और नीलकंठ (कविता)

हमारे बाबा महाबीर प्रसाद
हमें अपने साथ ले जाकर
विजयादशमी पर
हमें बताया करते थे
नीलकंठ पक्षी के दर्शन भी कराते थे,
समुद्र मंथन से निकले
विष का पान भोले शंकर ने किया था
इसीलिए कंठ उनका नीला पड़ गया था
तब से वे नीलकंठ भी कहलाने लगे।
शायद तभी से विजयादशमी पर
नीलकंठ पक्षी के दर्शन की
परंपरा बन गई,
शुभता के विचार के साथ
नीलकंठ में भोलेनाथ की
मूर्ति लोगों में घर कर गई।
इसीलिए विजयादशमी के दिन
नीलकंठ पक्षी देखना
शुभ माना जाता है,
नीलकंठ तो बस एक बहाना है
असल में भोलेनाथ के
नीले कंठ का दर्शन पाना है,
अपना जीवन धन्य बनाना है।
मगर अफ़सोस अब
बाबा महाबीर भी नहीं रहे,
हमारी कारस्तानियों से
नीलकंठ भी जैसे रूठ गए
हमारी आधुनिकता से जैसे
वे भी खीझ से गए,
या फिर तकनीक के बढ़ते
दुष्प्रभाव की भेंट चढ़ते गए।
अब न तो नीलकंठ दर्शन की
हममें उत्सुकता रही,
न ही बाग, जंगल, पेड़ पौधों की
उतनी संख्या रही
जहाँ नीलकंठ का बसेरा हो।
तब भला नीलकंठ को कहाँ खोजे?
पुरातन परंपराएँ भला कैसे निभाएँ?
पुरातन परंपराएँ हमें
दक़ियानूसी लगती हैं
तभी तो हमनें ख़ुद ही
नील के कंठ घोंट रहे हैं,
बची खुची परंपरा को
किताबों और सोशल मीडिया के सहारे
जैसे तैसे ढो रहे हैं,
नीलकंठ दर्शन की औपचारिकता
आख़िर निभा तो रहे हैं
पूर्वजों के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं,
आवरण ओढ़कर ही सही
विजयादशमी भी मना रहे हैं।


लेखन तिथि : 15 अक्टूबर, 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें