देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

श्राद्ध व तर्पण (कविता)

माह भादप्रद पितृपक्ष काल,
श्राद्ध तर्पण करते हर साल।
स्वपूर्वजों का ऋण चुकाते,
सद्कर्मों से काटे पाप जाल।

श्रद्धा भाव से जन करते तर्पण,
कौओं को भोजन करते अर्पण।
कहते पितृ काग रूप में आते,
देते शुभाशीष देखकर समर्पण।

वंशजों के जीवन में शुभफल,
आशीषों से सुधरे बिगड़ा कल।
इस काल में किया दान पुण्य,
पितरों की आत्मा को देता बल।

भारत भूमि रही संस्कारों की,
पूजा होती यहाँ चाँद तारों की।
माता पिता का स्थान सर्वोच्च,
यहाँ होती सेवा मृतात्माओं की।।


रचनाकार : सीमा 'वर्णिका'
लेखन तिथि : 28 सितम्बर, 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें