देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

सांता क्लॉज़ आया गिफ़्ट लेकर (कविता)

सर्दी की ऐसी इन ठंडी-ठंडी रातों में,
गुनगुनाता और गीत गाता ही आता।
हैप्पी मेरी क्रिसमस, हैप्पी क्रिसमस,
कहता हुआ ढेरों गिफ़्ट लेकर आता।।

हर साल ये आता थैला भरकर लाता,
ऐनी-पेनी, जाॅनी-जाॅन आवाज़ देता।
क्रिसमस आया यीशु याद हमें आया,
बच्चों को अनेंक खिलौने देकर जाता।।

ठण्ड कड़ाके की और साल जाने की,
सब मिलकर गाओ ये गाने तराने की।
आज बड़ा दिन बड़े ही दिनों से आया,
सांता क्लॉज़ देख सबका मन हर्षाया।।

लाल है सूट और सफेद दाढी़ रखता,
मस्त मोला जैसे चाल यह है चलता।
रात में लाईट और तारों की है चमक,
केक से आऐ भिनी-भिनी सी महक।।

खिले हुऐ रहते है सब बच्चों के चेहरे,
सजे क्रिसमस ट्री पर लाईट के पहरे।
यीशु के सेवक सबको प्रेम यह बाँटते,
बच्चों को सबसे ज़्यादा स्नेह ये करते।।


रचनाकार : गणपत लाल उदय
लेखन तिथि : 21 दिसम्बर, 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें