देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

प्यारी मइया (लोकगीत)

मइया री मइया ओ मोरी मइया।
हम तोहरे बालक हैं तू प्यारी मइया।
मइया री... 2

चन्दा के जैसो मुखड़ो है तेरो,
नयनन मा ममता है दाया है।
तोहरी सुरतिया मैं पल-पल निहारूँ,
तोहरी ही काया है माया है।

रूठल न हमसे ओ हमरी मइया।
हम तोहरे बालक हैं तू प्यारी मइया।
मइया री... 2

लाल लाल रेशम की तोहरी चुनरिया,
गरवा मा फुलवन की माला है।
मोतिया जड़ी तोहरी लाली नथनिया,
तोसे ही जग मा उजाला है।

पार लगाइ दो अब हमरी नइया।
तू ही है सागर तू ही खेवइया।
हम तोहरे बालक तू प्यारी मइया।
रूठल न हमसे...
मइया ओ मइया... 2


लेखन तिथि : अक्टूबर, 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें