देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

प्रेयसी के प्रति (कविता)

प्रेम का सुखद पल
अच्छा था!
उन क्षणों में;
जब मैं
पास होता,
बिल्कुल पास।
बातों ही बातों में
सब कुछ
लुटा देता अपना
ज्ञान, विवेक।
खो देता,
धैर्य संतोष।
ख़ुशियाँ बिखरती,
बसन्ती आँगन में।
कोयल कूकती,
हृदयस्थ तट पर।
वह पल;
अच्छा था,
बहुत ही अच्छा।
सोचता मैं, कि
अब रह सकता हूँ;
कुछ क्षण
अलग, एकांत
ख़ुशी के साथ।
पर!
नहीं सह सकता,
इक पल की भी तन्हाई।
कारण;
लू चलने लगती,
माघ के महीने में भी।
अमावस खड़ी दिखती,
पूनम की रोशनी में
मूक, निस्तब्ध।
पर!
ऐसा क्यों?
चाह; अपनत्व
इतनी बलवती!
ख़ैर, जो भी हो
प्रेम-सागर में डूबना
अच्छा था।


रचनाकार : प्रवीन 'पथिक'
लेखन तिथि : 6 सितम्बर, 2020
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें