देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

मिसाइल मैन कलाम (कविता)

मिसाइल निर्माण भारत में कलाम कर रहे,
सारे देश विश्व के सलाम कर रहे।

चीन, रूस, अमेरिका, लंका हिला दिया,
कलाम जी ने विश्व में डंका बजा दिया।

अतुलनीय प्रतिभा जब भारत को मिल गई,
परमाणु बम देख देश में, दुनियाँ हिल गई।

सारे जहाँ में कलाम जी के मुरीद हैं घने,
गर्व हुआ विश्व को जब राष्ट्रपति बने।

द्वितीय बार राष्ट्रपति की न कुर्सी संभालनी है,
शिक्षक बन देश में प्रतिभा निखारनी है।

संघर्ष कर कलाम जी सितारे हो गए,
युवाओं के आदर्श, बच्चों के प्यारे हो गए।

लगन और परिश्रम का परिणाम मिल गया,
भारत रत्न का कलाम जी को सम्मान मिल गया।


लेखन तिथि : 15 अक्टूबर, 2020
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें