कृष्ण तो बस कृष्ण थे
सुंदर चितवन नंद नंदन थे
बालक थे तो जैसे चंचल मन
युवा वस्था जैसे वसुंधरा वसन
स्मित हास्य हो जैसे हरित धरा
आनन जैसे नभ हो तारों भरा
पग जैसे कोमल कोमल दव
आहट जैसे मधुर कलरव
धन्य हुई वो देवकी की कोख
मोक्ष पा गई वो यशोदा की गोद
यमुना पावन हुई सानिध्य पाके
भाग्य खुल गए गोपीकाओं के
शुभ हुआ वो कारागृह मथुरा का
जन्मभूमि बना परमेश्वर का
अमृत कलश हुआ गोकुल सारा
धन्य हुई ये महाकाल की धरा
ऋषि संदीपनी भाग पा गए
साक्षात ईश्वर को सीखा गए
सुदामा को अपना सखा बना
मैत्री अनुपम एक बानगी बना
कुब्जा मालिन थी वो शापित
प्रभु मिलन से हुई उद्धरित
रुक्मिणी, सत्यभामा थीं ही सदा
पर पुण्य पा गई संग जुड़ के राधा
चितनंदन का जो ध्यान धरा
अमरत्व पा गई दासी मीरा
सखा कृष्ण सा मिला द्रोपदी को
कौनतेय बना गए सारथी प्रभु को
अभागा था वो बस एक दुर्योधन
जो समझ न सका प्रभु प्रेम का धन
हम भाग्यवंत जो जन्मे यहाँ
कृष्ण जिस देश जन्मे जहाँ
आशीष मिले भगवन यही सदा
जिएँ हम गीता सुने उपदेश तथा
रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें