देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

करियो नारी का सत्कार (गीत)

करियो नारी का सत्कार,
है ये नारी सृजन हार।

है ये नारी जग की जननी,
इस बिन सृष्टि नहीं चलनी।
इस बिन सूना है संसार,
करियो नारी का सत्कार।।

नहीं इसका कोई सानी,
सदा देती ये क़ुर्बानी।
लेती अपने मन को मार,
करियो नारी का सत्कार।।

जहाँ इसका होता आदर,
वो जगह हो स्वर्ग बराबर।
वहाँ तो बसते हैं करतार,
करियो नारी का सत्कार।।

तुम सुन लो खोलकर कान,
इसका मत करियो अपमान।
ये है जीवन का आधार,
करियो नारी का सत्कार।।

कहाँ तक इसकी महिमा गाऊँ,
इतने शब्द कहाँ से लाऊँ।
इतना ज्ञानी नहीं पंवार,
करियो नारी का सत्कार।।


लेखन तिथि : फ़रवरी, 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें