देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

जनता का तंत्र गणतंत्र (कविता)

जनता का जो तंत्र है,
वही गणतंत्र है।
भेदभाव की जगह नहीं अब,
वंशवाद की लहर नहीं अब,
जनता ही अब मालिक है,
जनता ही सरकार है।
जनता का जो तंत्र है,
वही गणतंत्र है।

राजाओं का राज नहीं अब,
प्रजा भी स्वतंत्र है।
संविधान का निर्माण हुआ अब,
तानाशाही का अंत है।
जनता का जो तंत्र है,
वही गणतंत्र है।

अपनी ताक़त को तुम पहचानो,
यह वोट नहीं एक मंत्र है।
जिसे चाहो विराजित कर दो,
जनता अब स्वतंत्र है।
जनता का जो तंत्र है,
वही गणतंत्र है।


रचनाकार : दीपक झा 'राज'
लेखन तिथि : 26 जनवरी, 2021
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें