देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

भारत ज़मीन का टुकड़ा नहीं (कविता) Editior's Choice

भारत ज़मीन का टुकड़ा नहीं,
जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।
हिमालय मस्तक है, कश्मीर किरीट है,
पंजाब और बंगाल दो विशाल कंधे हैं।
पूर्वी और पश्चिमी घाट दो विशाल जंघाएँ हैं।
कन्याकुमारी इसके चरण हैं, सागर इसके पग पखारता है।
यह चन्दन की भूमि है, अभिनन्दन की भूमि है,
यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है।
इसका कंकड़-कंकड़ शंकर है,
इसका बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है।
हम जिएँगे तो इसके लिए
मरेंगे तो इसके लिए।


            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें