देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

बच्चों को ख़ूब लुभाते आम (कविता)

खट्टे मीठे पीले आम,
कितने हैं रसीले आम।
सभी फलों के राजा हैं,
सबसे ऊँची इनकी शान।

आई गर्मी लेकर आम,
सूझा ना कोई और काम।
आम तोड़ने की हुई तैयारी,
दौड़े बच्चे दिल को थाम।

बाग़-बगीचे भरे पड़े हैं,
लटके तरह-तरह के आम।
माली की नज़रों से छुप कर।
निशाना लगाते गुलेल थाम।

जिसका निशाना पक्का होता,
मिलता उसको उसका ईनाम।
लगे पत्थर जो माली के सर पर,
सरपट भागे धड़ाम-धड़ाम।

सबके दिलों की पसंद हैं यह,
सबके मन को ललचाते आम।
पल भर में चट कर जाते,
बच्चों को ख़ूब लुभाते आम।


रचनाकार : आशीष कुमार
लेखन तिथि : 16 मई, 2022
            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें