देशभक्ति / सुविचार / प्रेम / प्रेरक / माँ / स्त्री / जीवन

डॉ॰ रवि भूषण सिन्हा

डॉ॰ रवि भूषण सिन्हा

1 जनवरी, 1960


बारे में


डॉ॰ रवि भूषण सिन्हा का जन्म झारखंड के दुमका जिला में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था।‌ उनका पैतृक घर पटना, बिहार में है। वर्तमान में उनका निवास राँची, झारखंड है। उनके पिता स्वर्गीय कमलेश्वरी प्रसाद बिहार पुलिस सेवा (पुलिस उपाधीक्षक) के अधिकारी थे। उनकी माता स्वर्गीय रामरति देवी एक गृहिणी थी। वे तीन भाई और तीन बहनों में पाँचवें हैं। डॉ॰ सिन्हा की पत्नी का नाम श्रीमती नीति सिन्हा है।
डॉ॰ सिन्हा पटना कॉलिजिएट स्कूल, पटना, बिहार से मैट्रिक, मगध‌ विश्वविद्यालय, गया, बिहार से परास्नातक (विज्ञान) और राँची विश्वविद्यालय, राँची, झारखंड से पीएच॰ डी॰ की डिग्री प्राप्त की है। डॉ॰ सिन्हा अपनी पहली रचना मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद खाली समय में वर्ष 1975 में रची थी। तभी से इनका सफ़र लेखक के रूप में शुरू हुआ। इस दौरान उन्होने ने कई कविताएँ, गीत, नाटक तथा उपन्यासों की रचना की। उनका लिखा हुआ नाटक "उड़लु" पटना के रंगमंच पर मंचित हुआ है। उनकी रुचि गीत लिखने में ज़्यादा है। इसके अलावा डॉ॰ सिन्हा अभिनेता के रूप में पटना के रंगमंच तथा पटना आकाशवाणी में क्रमशः वर्ष 1976 और 1977 से 1986 तक नाटक किए। अभिनेता के रूप में विभिन्न नाटकों में उन्होंने ने दिल्ली और अन्य स्थानों के रंगमंच पर भी प्रस्तुति दी है। वर्ष 1986 में भारत-सरकार के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद पर उनकी नियुक्ति हुई तथा दिसंबर 2019 में निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनको वर्ष 2008 में अपने शोध कार्य से सम्बंधित शोध-पत्र के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। अपने कार्यकाल में शोध से सम्बंधित कई किताबें, अनेकों शोध-पत्र लिखा है। डॉ॰ सिन्हा वैज्ञानिक पद पर कार्य करने के पहले पटना में व्याख्याता के पद पर भी कार्य किया है।


कविता (20)



गीत (3)



            

रचनाएँ खोजें

रचनाएँ खोजने के लिए नीचे दी गई बॉक्स में हिन्दी में लिखें और "खोजें" बटन पर क्लिक करें